Dehradun: उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पुनः नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भट्ट का निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है।
देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष पद हेतु माननीय राज्यसभा सांसद श्री @mahendrabhatbjp जी की नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहा। pic.twitter.com/PWRUhhwy1l
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 30, 2025
नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्रियों सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा व लोकसभा सांसद, विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा एक जुलाई को की जाएगी।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar