Haldwani: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उनके दिल्ली प्रस्थान से पूर्व शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति का कुशलक्षेम जाना और राज्य की प्रगति से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के तहत तैयार विभिन्न स्थानीय उत्पादों का एक विशेष संग्रह भी भेंट स्वरूप प्रदान किया।
हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से उनके दिल्ली प्रस्थान से पूर्व भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर उन्हें राज्य के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के विभिन्न उत्पाद भी भेंट किए।@VPIndia pic.twitter.com/RGHsHjjC6m
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 27, 2025
राज्य के इन उत्पादों में उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता और स्थानीय कारीगरों की मेहनत की झलक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
Hon'ble Chief Minister of Uttarakhand, Shri Pushkar Singh Dhami Ji called on the Hon'ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar at Haldwani, in Uttarakhand today. @pushkardhami pic.twitter.com/l8kVPHLPXD
— Vice-President of India (@VPIndia) June 27, 2025
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar