पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
New Delhi: अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने उत्तराखंड के महेन्द्र नागर को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
महेन्द्र नागर इससे पूर्व भी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे पूर्व पार्षद (10 वर्ष), पूर्व जिला योजना समिति सदस्य नैनीताल (8 वर्ष), राष्ट्रीय सचिव हिंदू वाहिनी सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व निभा चुके हैं।
नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद असम विष्णु प्रसाद, पूर्व सांसद बंगाल डी.पी. रॉय, डॉ. अशोक चौहान (उत्तर प्रदेश), परेश कुमार देसाई (गुजरात), के.ए. मनोहरण (तमिलनाडु), सुंदरी तिर्कि (रांची) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, बी.एस. सुब्रायंम (कर्नाटक), वीरेंद्र चौधरी (दिल्ली), राजवीर सिंह राठी (दिल्ली), हेमंत सिंह चौधरी (उत्तर प्रदेश), दिनेश भाई भीखाभाई (गुजरात), जगपाल कसाना (दिल्ली), बहादुर सिंह तोमर (मध्य प्रदेश), नायनानंद कुमार पाटिल (महाराष्ट्र), शुभम कश्यप (झारखंड) को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
महेन्द्र नागर के पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा सहित उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री रेनु अधिकारी, दिनेश आर्य, हेमंत द्रिवेदी, अजय राजोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, वरिष्ठ नेता रूपेन्द्र नागर, पूर्व पार्षद एवं कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar