Dehradun News: उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए छह आइएएस अधिकारियों के पदभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। इसके अलावा, हाल ही में पदोन्नत चार सचिवों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
मुख्य बदलावों में आइएएस अधिकारी लालरिन लियना फैनई को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक विभाग से हटा दिया गया है। इसके स्थान पर धीराज सिंह गर्ब्याल को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार सौंपा गया। वहीं, हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति और महानिदेशक संस्कृति का दायित्व लिया गया है।
इसके अतिरिक्त, सी रविशंकर को अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से हटा कर सचिव कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का दायित्व सौंपा गया है। युगल किशोर पंत को अपर सचिव पंचायती राज से हटाकर सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव गन्ना, चीनी से हटा कर सचिव गन्ना, चीनी बना दिया गया है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar