करोड़ों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पुलिस कर्मी भी शामिल।

करोड़ों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पुलिस कर्मी भी शामिल।
शेयर करे-

DGP उत्तराखंड एवम SSP ने टीम को किया पुरुस्कृत, थपथपाई पीठ।

हल्द्वानी। उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने की राह में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्मैक की सबसे बड़ी खेप पकड़ते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुलिस कर्मी भी शामिल है जो बरेली में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के लिए पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही थाना और चौकी प्रभारियों को भी सतर्क किया गया है। इसी कड़ी में नैन्ीताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक करोड़ की स्मैक बरामद की है। मामले की जानकाीर देते हुए एसएसपी पहलाद नारायण मीना ने बताया कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए लालकुआं कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सुभाष नगर बैरियर लालकुआ में चैकिंग अभियान चला रही थी। चैकिंग के दौरान बाइक संख्या यूके-19-8276 में 03 युवकों को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप देखकर पुलिस भी भौचक्क रह गई। पुलिस ने मोरपाल पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर थाना शाही जिला बरेली, अर्जुन पाण्डे पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी वार्ड न. 6 आजादनगर थाना बारादरी और रविन्द्र सिंह पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना थाना झपरौली जनपद बागपत को हिरासत में ले लिया। तीनों के खिलाफ लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। पकडत्रे गए तस्करों में रविन्द्र सिंह पुत्र रामकुमार पुलिस विभाग में बरेली जिले में कॉस्टेबल के पद पर तैनात है। इसके बारे में उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम की कामयाबी पर एसएसपी ने टीम को 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में सीओ संगीता, एसआई गौरव जोशी, कां. दयाल नाथ, चन्द्र शेखर, अशोक कम्बोज, भानु प्रताप, दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

 

 

करोड़ों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पुलिस कर्मी भी शामिल। करोड़ों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पुलिस कर्मी भी शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *