Haldwani: नगर निगम के नेतृत्व में शहरभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान जोरों पर है। सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई, जिसमें हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी मौके पर मौजूद रहे।
नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई से पहले थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी दी और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के कारण आमजन, विशेष रूप से बच्चों को परेशानी हो रही है। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अतिक्रमण शहर की खूबसूरती पर बदनुमा दाग है। हम विकसित, सुरक्षित और संगठित हल्द्वानी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस अभियान में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।”
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अतिक्रमणकारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar