Kathgodam: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम डिपो का चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जलील अहमद, इकबाल अहमद और नितिन दीक्षित की देखरेख में परिचर्चा के बाद निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में मनोज भट्ट को शाखा अध्यक्ष और शशिकांत गौतम को शाखा मंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुआ:
- शाखा उपाध्यक्ष 1: गुरमीत सिंह
- शाखा उपाध्यक्ष 2: भुवन भट्ट
- शाखा संयुक्त मंत्री 1: गर्वित तिवारी
- शाखा संयुक्त मंत्री 2: रेहान अली
- संगठन मंत्री: राकेश आर्या
- कोषाध्यक्ष: कमल बिष्ट
- कार्यालय सचिव: जसवीर पाल सिंह
- मीडिया प्रभारी: दिनेश जोशी
क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के रूप में आनंद बिष्ट, किशोरी लाल, रंजीत सिंह और अब्दुल हई का चयन किया गया। वहीं प्रान्तीय प्रतिनिधि कमल पपनै, कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट, दीपक कुमार और वाई पी काम्टे बनाए गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राज कश्यप, रोहित मिश्रा, हरजिंदर सिंह, नवीन कुमार, संजय श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, जयद्रथ सिंह, रंजीत कुमार और मो. जाहिद को चुना गया।
इस अवसर पर यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव, संरक्षक डी एल साह, के के यादव, मो. जमील खां, हरीश जोशी, मो. इमरान, लक्ष्मण अधिकारी, धर्मपाल कंबोज, राजवीर सिंह, निर्मल जोशी, सुरेंद्र राणा, रितेश आर्या, ललित पांडे और दिनेश प्रजापति समेत यूनियन के कई सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री ने कहा कि वे कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, निगम में नई बसों की शीघ्र भर्ती, प्राइवेट डगामार बसों को हटाने तथा डिपो में स्पेयर पार्ट्स की पूर्ति सुनिश्चित करने के संकल्प व्यक्त किए। साथ ही पर्वतीय मार्गों पर बसों के संचालन को भी प्राथमिकता देने की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम कर्मचारी हित और निगम के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar