Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में येलो अलर्ट,कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Uttarakhand: उत्तराखंड में येलो अलर्ट,कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने शनिवार, 27 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही, झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में 29 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 30 अप्रैल को पूरे राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा, विशेषकर कुमाऊं के अधिकांश जिलों और गढ़वाल के देहरादून, पौड़ी तथा टिहरी में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

देशभर में तापमान तेजी से बढ़ने के बीच प्री-मानसून गतिविधियाँ राहत लेकर आ रही हैं। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

27 अप्रैल के बाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम करवट लेगा। इन इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। हालांकि यह राहत अस्थायी होगी, लेकिन कुछ दिनों के लिए गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट के साथ मौसम कुछ हद तक सुहावना हो सकता है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *