Headlines

Haldwani: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Haldwani: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
शेयर करे-

Haldwani: शनिवार रात हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ठोकर लाइन क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ, जिसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ देर में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होते ही हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सकेगी।

Haldwani

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *