Haldwani: रामपुर रोड पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देवलचौड़ से पंचायतघर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ने पास से गुजर रही एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी। दूसरी कार के चालक राजेंद्र ने हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
हादसे में ई-रिक्शा सवार सोनिया त्यागी, आशु त्यागी और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
