शोध के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं पीयूष, इंटर में प्रदेश में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

शोध के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं पीयूष, इंटर में प्रदेश में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।
शेयर करे-

अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे पीयूष खोलिया शोध क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के छात्र पीयूष ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पीयूष ने हाईस्कूल में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार मिली उपलब्धि पर कालेज में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने पीयूष की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कालेज के गुरुजनों के सहयोग के साथ ही अपनी मेहनत के बल पर पीयूष ने यह उपलब्धि हासिल की है। इधर पीयूष का कहना है कि रिजल्ट उम्मीद के अनुसार आया है। इस में गुरुजनों के साथ ही मां का सहयोग रहा है। वह शोध को अपना करियर बनाना चाहते हैं। पीयूष के पिता इसी कालेज में शिक्षक थे। कुछ साल पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। जबकि मां भावना खोलिया बालिका विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं। मूल रूप से अस्कोट पिथौरागढ़ के रहने वाले पीयूष वर्तमान में नगर के थपलिया मोहल्ले में रहते हैं। मां को अपने एकलौते बेटे की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। इसको ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए गुरुजनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। रिजल्ट आने के बाद पीयूष कालेज पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य रावल व उनकी मां सहित गुरुजनों ने उन्हें मिठाई खिलाते हुए बधाई दी।

शोध के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं पीयूष, इंटर में प्रदेश में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *