Headlines

Dehradun: राजभवन के बाहर विरोध कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गिरफ्तार, कांग्रेस ने जताया रोष

Dehradun
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों में अनियमितताओं और राज्य निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। लेकिन समय न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा शुक्रवार को राजभवन देहरादून के बाहर शांतिपूर्ण विरोध के लिए पहुंचे।

विरोध के दौरान पुलिस ने करन माहरा को बलपूर्वक हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन बताते हुए प्रदेश सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, और करन माहरा की गिरफ्तारी तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है, और उन्होंने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Dehradun: राजभवन के बाहर विरोध कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गिरफ्तार, कांग्रेस ने जताया रोष

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *