Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के एक घोड़ा-खच्चर चालक के बेटे अतुल कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से असाधारण सफलता हासिल की है। आईआईटी की प्रतिष्ठित जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2025 में सफलता प्राप्त कर अतुल ने IIT मद्रास में प्रवेश पाया है, जिससे पूरे इलाके में गर्व की लहर है।
कभी केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पर तीर्थयात्रियों को घोड़े पर बैठाकर ले जाने वाला अतुल अब भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक में पढ़ाई करेगा। सीमित संसाधनों और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बेहद कम जानकारी के बावजूद, अतुल ने अपने मजबूत इरादों से शिक्षा की राह को चुना और कठिनाइयों से लड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।
एक छोटे से गांव में पले-बढ़े अतुल के लिए यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। अपने संघर्ष के बारे में अतुल ने कहा, “जीवन में आगे बढ़ना था, परिवार के लिए कुछ बेहतर करना था – यही मेरी प्रेरणा थी।”
अतुल की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

