Headlines

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें हटाने पर व्यापारियों का फूटा आक्रोश, हेलीपैड पर धरना प्रदर्शन से हेलीकॉप्टर सेवा हुई प्रभावित

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें हटाने पर व्यापारियों का फूटा आक्रोश, हेलीपैड पर धरना प्रदर्शन से हेलीकॉप्टर सेवा हुई प्रभावित
शेयर करे-

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश सामने आया है। शनिवार को प्रशासन और पुलिस की निगरानी में दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।

व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अस्थायी दुकानें लगाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। यात्रा सीजन के दौरान दुकानों से होने वाली आय उनके परिवारों के भरण-पोषण का प्रमुख जरिया है। ऐसे में दुकानों को हटाए जाने से उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है और आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो रही है।

बताया गया कि शनिवार को प्रशासन की टीम मंदिर मार्ग पर पहुंची और अस्थायी दुकानें संचालित कर रहे व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए।

व्यापारियों ने दुकानें हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर बातचीत करने की मांग की। प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण तीर्थ यात्रियों के आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा अतिक्रमण के चलते केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले को लेकर प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत जारी है। हेलीपैड पर व्यापारियों के धरने के चलते केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *