Nainital: कल शाम नैनीताल और भीमताल जाने वाले वाहनों के लिए विशेष वन वे ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। नैनीताल पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक काठगोदाम से नारीमन पॉइंट होते हुए नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाला NH मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान मार्ग पर केवल नैनीताल और भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को EXIT दिया जाएगा।
नैनीताल जाने वाले वाहन कालाढूंगी रोड, नैनीताल तिराहा होते हुए नैनीताल पहुंच सकेंगे। वहीं हल्द्वानी से भवाली और भीमताल की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स, मुखानी, फतेहपुर तिराहा, पटुवाडांगर और बेलुआखान मार्ग का प्रयोग करना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित यातायात प्लान का पालन करने की अपील की है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
