Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: कुमाऊं में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर अहम शोध, अमित डुमका और डॉ. राखी शुक्ला ने पेश किया अध्ययन

Dehradun: कुमाऊं में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर अहम शोध, अमित डुमका और डॉ. राखी शुक्ला ने पेश किया अध्ययन
शेयर करे-

Dehradun: कुमाऊं क्षेत्र में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित प्रबंधन और स्वास्थ्य संस्थानों में इसके प्रभावी निस्तारण को लेकर अमित डुमका एवं डॉ. राखी शुक्ला ने महत्वपूर्ण शोध प्रस्तुत किया है। आईसीएसीसीएम-2026 में प्रस्तुत इस अध्ययन में स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार, जागरूकता और जैव चिकित्सा अपशिष्ट के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया गया।

शोध के दौरान 100 स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार का अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का सही तरीके से पृथक्करण केवल स्वास्थ्यकर्मियों की जागरूकता पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इसमें उनकी नैतिक जिम्मेदारी और अस्पतालों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बेहतर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित प्रशिक्षण देने, अस्पतालों में रंग-आधारित कूड़ेदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और संस्थागत स्तर पर सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शोध के अनुसार, इन व्यवस्थाओं को मजबूत करके जैव चिकित्सा अपशिष्ट के पृथक्करण और प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन को आगे व्यापक स्तर पर ले जाने की भी योजना बनाई है। इसके अगले चरण में 350 से 400 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल करने का प्रस्ताव है, जिससे जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े व्यवहार और चुनौतियों का अधिक विस्तृत विश्लेषण किया जा सकेगा।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *