Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

New Delhi: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की कई अहम परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

New Delhi: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की कई अहम परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग
शेयर करे-

New Delhi:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कुंभ-2027, आरडीएसएस योजना, चम्पावत बाईपास और देहरादून रिंग रोड सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग राज्य में विकास परियोजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों से जुड़े विशेष उपहार भी भेंट किए। इनमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (पारंपरिक ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे। इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता और आध्यात्मिक महत्ता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखंड जैसे पर्वतीय एवं सीमित वित्तीय संसाधनों वाले राज्य को ईएपी कैपिंग से छूट देने की मांग उठाई। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार, आधुनिकीकरण और नागरिक-सैन्य उपयोग के लिए आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध भी प्रधानमंत्री से किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं और राज्य को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिल रही है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *