Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

New Delhi: चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75% अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का अतिरिक्त मौका, सरकार का बड़ा फैसला

New Delhi: चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75% अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का अतिरिक्त मौका, सरकार का बड़ा फैसला
शेयर करे-

New Delhi: केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इससे इस साल अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को सेना में दो साल और सेवा करने का अवसर मिलेगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह भारतीय रक्षा बलों और अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने बताया कि 14 जून 2022 को शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन और योजना की समय-समय पर समीक्षा किए जाने का प्रावधान था।

जनरल सुब्रमणि के अनुसार, अग्निवीरों का पहला बैच अब चार साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहा है। बीते चार वर्षों में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। पहले से तय व्यवस्था के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाना है, जबकि शेष 75 प्रतिशत को चार साल बाद सेवा से मुक्त होकर समाज में लौटना था।

हालांकि, अपडेटेड व्यवस्था के तहत शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर दिया जाएगा। इस अवधि के पूरा होने के बाद इच्छुक और योग्य अग्निवीरों को वस्तुनिष्ठ चयन मानदंडों के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त अवसर

सरकार के इस फैसले को अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। इससे उन्हें सैन्य सेवा में अनुभव बढ़ाने और नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए एक अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *