Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

New Delhi: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, चकराता की राजनीति में बढ़ी हलचल

New Delhi: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, चकराता की राजनीति में बढ़ी हलचल
शेयर करे-

New Delhi: उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह चकराता विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सप्पल की उपस्थिति में रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेताओं ने रामशरण नौटियाल का पार्टी में स्वागत और अभिनंदन किया। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई कि उनके राजनीतिक अनुभव और सहयोग से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके कांग्रेस में शामिल होने को उत्तराखंड की राजनीति, विशेषकर चकराता विधानसभा क्षेत्र के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *