Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज शासकीय आवास में विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने और सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता रखने की प्रेरणा देता है। गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *