Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: 26वां शरदोत्सव मेला 10 नवंबर से हल्द्वानी में, फिल्म स्टार नाइट और मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग शो होंगे खास आकर्षण

Haldwani: 26वां शरदोत्सव मेला 10 नवंबर से हल्द्वानी में, फिल्म स्टार नाइट और मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग शो होंगे खास आकर्षण
शेयर करे-

Haldwani: शहर के रामलीला मैदान में 10 से 13 नवंबर 2026 तक 26वें शरदोत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा। मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस चार दिवसीय मेले में फिल्म स्टार नाइट, उत्तराखंड के कलाकारों की प्रस्तुतियां, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं निर्माता-निर्देशक विक्की योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

विक्की योगी ने बताया कि मेले के चारों दिन उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के साथ फिल्मी सितारों और कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। मेले का शुभारंभ 10 नवंबर को शाम 4 बजे से मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग शो के साथ होगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार मेले में दर्शकों के लिए कई विशेष प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। चारों दिन दर्शकों में से मिस मेला क्वीन और मिसेज मेला क्वीन का चयन किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट ऑडियंस, बेस्ट कपल, बेस्ट किड्स और बेस्ट डांसिंग परफॉर्मेंस जैसी श्रेणियों में भी विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल करेगा। विजेताओं को समिति की ओर से नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

मेले में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों और संस्थाओं के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रदर्शनी के स्टॉल 11 नवंबर से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होंगे। अतिथियों के लिए शाम 7:30 से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जबकि बॉलीवुड नाइट शाम 7 बजे से शुरू होगी।

विक्की योगी ने हल्द्वानी की जनता से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ चारों दिन मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्थान की सचिव पूनम चंद, राजीव राठौर, प्रिया कौर, अजय विश्वास, अमन प्रीत सिंह अरोरा, राज दीप राजा, रचना ठाकुर, मोनिका मंडल, शिप्रा जोशी और संदीप नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *