Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: जिनके संघर्ष से बना उत्तराखंड, उन्हीं आंदोलनकारियों को नहीं मिली समय पर सूचना! सम्मान समारोह में हंगाम

Haldwani: जिनके संघर्ष से बना उत्तराखंड, उन्हीं आंदोलनकारियों को नहीं मिली समय पर सूचना! सम्मान समारोह में हंगाम
शेयर करे-

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह में जमकर हंगामा हो गया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान ही राज्य आंदोलनकारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मंच पर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला और राजू बिष्ट ने कार्यक्रम की सूचना समय पर नहीं दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई।

आंदोलनकारियों का आरोप था कि राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, लेकिन कई आंदोलनकारियों को इसकी सूचना काफी देर से दी गई। उन्होंने प्रशासन की इस कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए।

इसी बात को लेकर मंच पर ही हुकुम सिंह कुंवर और राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला व राजू बिष्ट के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते कार्यक्रम का माहौल गरमा गया और सम्मान समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम मोनिका आर्य और तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, राज्य मंत्री मोहन पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक समेत बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

गौरतलब है कि कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित करना था, लेकिन सम्मान समारोह के दौरान ही आमंत्रण और सूचना में देरी का मुद्दा उठने से आयोजन विवादों में घिर गया।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *