Nainital: उत्तराखंड की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल 66 वर्ष के थे। वह उपचार के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
डॉ. जंतवाल उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल विधानसभा सीट से यूकेडी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2012 में वह कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतरे थे।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. जंतवाल के निधन से उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी शोक का माहौल है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
