Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: अपनी ही मंत्री पत्नी को धमकाने वाला वांटेड गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने का था प्लान

Uttarakhand: अपनी ही मंत्री पत्नी को धमकाने वाला वांटेड गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने का था प्लान
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह झांसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में था।

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी टीम का नेतृत्व जया बलूनी कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में पति गिरधारी लाल साहू पर मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, जान से मारने की धमकी देने और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया। इसके अलावा कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।

तीन नोटिस के बाद भी जांच में नहीं हुए शामिल

पुलिस के अनुसार, एसआईटी ने पूछताछ के लिए गिरधारी लाल साहू को तीन बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद एसआईटी ने न्यायालय से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था। उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी। वहीं, हाईकोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी इस पूरे मामले में आगे की जांच और पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि एसआईटी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करेगी।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *