Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ शासकीय आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी गीता धामी और दोनों पुत्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के महापर्व को मनाया और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए। उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करे तथा प्रदेश का प्रत्येक नागरिक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाने की अपील भी की।

For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
