Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Almora: कसार देवी के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला 39 वर्षीय संजय का शव

Almora: कसार देवी के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला 39 वर्षीय संजय का शव
शेयर करे-

Almora: नगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसार देवी स्थित एक होमस्टे में दिल्ली निवासी 39 वर्षीय पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह पर्यटक का शव कमरे के अंदर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह बीमारी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव, ईस्ट दिल्ली निवासी संजय तालुकदार ने बीती 10 अक्टूबर को कसार देवी स्थित एक होमस्टे में एक महीने के प्रवास के लिए कमरा किराये पर लिया था। होमस्टे संचालक के मुताबिक, जब संजय यहां पहुंचे थे, तब उनका स्वास्थ्य सामान्य था। हालांकि, बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो होमस्टे संचालक को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कमरे में जाकर देखा गया तो संजय मृत अवस्था में मिले।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए कमरे को सील कर दिया। पुलिस शव को बेस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।

बताया जा रहा है कि संजय के लिवर का पूर्व में ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते उनकी मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *