Headlines

Almora: अल्मोड़ा के सीएम मेमोरियल स्कूल परिसर में घूमते दिखे दो बाघ, सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी सतर्कता

Almora: अल्मोड़ा के सीएम मेमोरियल स्कूल परिसर में घूमते दिखे दो बाघ, सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी सतर्कता
शेयर करे-

॰ स्कूल परिसर में बाघों की मौजूदगी के बाद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

Almora: जिले के सीएम मेमोरियल स्कूल परिसर में दो बाघ दिखाई देने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात उन्हें बाघ की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी गई।

सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें दो बाघ स्कूल परिसर में घूमते हुए दिखाई दिए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *