Haldwani: नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 12 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में नशे की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम 11 नवंबर 2026 को शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान पुलिस टीम ने आंवला गेट प्रतीक्षालय के पास से आफताब (28) पुत्र इश्तेकार निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 Buprenorphine Hydrochloride Injection और 6 Avil (Pheniramine Maleate) Injection बरामद हुए। पुलिस ने कुल 12 इंजेक्शन कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 192/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- वरिष्ठ उप निरीक्षक गगनदीप सिंह।
- कांस्टेबल मोहम्मद यासीन।
- कांस्टेबल महबूब अली।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
