Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तहसीलदारों के तबादले, पारिवारिक कारणों से हुआ पारस्परिक स्थानांतरण

Nainital: नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तहसीलदारों के तबादले, पारिवारिक कारणों से हुआ पारस्परिक स्थानांतरण
शेयर करे-

Nainital: कुमाऊं मंडल में प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदारों के पारस्परिक स्थानांतरण किए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात दो तहसीलदारों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है।

जारी आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले की रुद्रपुर तहसील में तैनात तहसीलदार दिनेश कटोला का स्थानांतरण जनपद नैनीताल किया गया है। वहीं, नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।

दरअसल, दोनों अधिकारियों ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए थे। इन आवेदनों पर विचार करने के बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने दोनों अधिकारियों के आपसी स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही, पारस्परिक स्थानांतरण होने के कारण संबंधित अधिकारियों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

आदेश की प्रतिलिपि राजस्व परिषद उत्तराखंड, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन के लिए भेज दी गई है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *