Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बरेली के 29 वर्षीय युवक की मौत और चार गंभीर घायल

Nainital: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बरेली के 29 वर्षीय युवक की मौत और चार गंभीर घायल
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास निगलाट में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कार सवार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि कैंची धाम के पास निगलाट क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीम को खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार के भीतर पांच लोग फंसे मिले। SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों लोगों को कार से बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 29 वर्षीय अनुज तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार जारी है। मृतक अनुज तिवारी दुर्घटनाग्रस्त कार का चालक था। हादसे में शामिल वाहन का नंबर UP 25 EJ 4586 बताया गया है।

हादसे में घायल चार लोगों का विवरण:

  • सनी (23 वर्ष), पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
  • रवि, पुत्र दिनेश मौर्य, निवासी बरेली।
  • संचित, पुत्र हृदय नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
  • संदीप शर्मा, पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी बरेली।

मृतक का विवरण:

अनुज तिवारी (29 वर्ष), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।

SDRF के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही खैरना पोस्ट से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवार सभी पांचों लोगों को खाई से बाहर निकाला।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *