Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम की नई आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाली कमान, शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम की नई आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाली कमान, शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस
शेयर करे-

Haldwani: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम को नई नगर आयुक्त मिल गई हैं। नवनियुक्त आईएएस अधिकारी आशिमा गोयल ने गुरुवार को नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि हल्द्वानी शहर में सड़क, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम के चक्कर न काटने पड़ें और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना भी एक महत्वपूर्ण चुनौती है। इसके तहत पुराने जमा कचरे (लेगेसी वेस्ट) के निस्तारण के साथ-साथ प्रतिदिन निकलने वाले ताजे कचरे (फ्रेश वेस्ट) का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *