Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सीआईडी हल्द्वानी में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने शिष्टाचार भेंट की।
मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत और कांस्य पदक जीते हैं। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड ही नहीं, पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने मुकेश पाल को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे राज्य का नाम वैश्विक मंचों पर रोशन हो रहा है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

