Headlines

Rudrapur: धामी सरकार का एक लाख करोड़ निवेश धरातल पर, रुद्रपुर में उत्सव मनाएगी सरकार

Rudrapur: धामी सरकार का एक लाख करोड़ निवेश धरातल पर, रुद्रपुर में उत्सव मनाएगी सरकार
शेयर करे-

Rudrapur: उत्तराखंड सरकार निवेश प्रोत्साहन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाने जा रही है। दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किए गए 1,00,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश अब जमीन पर उतर चुके हैं। इस मील के पत्थर को चिह्नित करने के लिए राज्य सरकार शनिवार को रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में “उत्तराखंड निवेश उत्सव” का आयोजन करने जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के नवस्थापित उद्यमों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। यह देश में अपनी तरह का पहला उदाहरण है जब किसी राज्य सरकार ने निवेश समझौतों की ग्राउंडिंग को लेकर सार्वजनिक रूप से विवरण प्रस्तुत किया है।

दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान 3,57,693 करोड़ रुपये के कुल 1,779 एमओयू साइन किए गए थे, जिनसे राज्य में 81,327 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। इनमें से अब तक 1,00,000 करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग हो चुकी है, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वक्तव्य:

“ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ जो भी निवेश संबंधित समझौते किए गए थे, वे अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। इससे उत्तराखंड में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। हम उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मजबूत आधारभूत सुविधाएं, शांत वातावरण और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण उत्तराखंड निवेशकों की पसंद बनकर उभरा है।”

मुख्य क्षेत्रों में निवेश ग्राउंडिंग का विवरण इस प्रकार है:

  • ऊर्जा: ₹1,03,459 करोड़ के 157 एमओयू (8,472 रोजगार), ग्राउंडिंग ₹40,341 करोड़
  • उद्योग: ₹78,448 करोड़ के 658 एमओयू (44,663 रोजगार), ग्राउंडिंग ₹34,086 करोड़
  • आवास: ₹41,947 करोड़ के 125 एमओयू (5,172 रोजगार), ग्राउंडिंग ₹10,055 करोड़
  • पर्यटन: ₹47,646 करोड़ के 437 एमओयू (4,694 रोजगार), ग्राउंडिंग ₹8,635 करोड़
  • उच्च शिक्षा: ₹6,675 करोड़ के 28 एमओयू (4,428 रोजगार), ग्राउंडिंग ₹5,116 करोड़
  • अन्य क्षेत्र: ₹79,518 करोड़ के 374 एमओयू (13,898 रोजगार), ग्राउंडिंग ₹3,292 करोड़

इस आयोजन के माध्यम से सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड में निवेश के माहौल को और सशक्त बनाना है, जिससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ें और राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न हों।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *