Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: मुखानी-रामनगर चेन स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, 10 मुकदमों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Haldwani: मुखानी-रामनगर चेन स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, 10 मुकदमों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: थाना मुखानी क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी पर उत्तराखंड और रामपुर (उत्तर प्रदेश) में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

मामले के अनुसार 30 जनवरी और 4 फरवरी को मुखानी क्षेत्र में दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं सामने आई थीं। वहीं 6 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदात हुई। तीनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान HR 29 AF 2325 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी जंगल की ओर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी फिरोज गांधी (36 वर्ष) निवासी पदमपुर, थाना मिलकखाना, जिला रामपुर है।

पूछताछ में आरोपी ने तीनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रामपुर में भी उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *