Headlines

Dehradun: देहरादून में ग्रामोत्थान MSP में हिमफ्ला की बड़ी साझेदारी, 6 जिलों के 10 हजार किसानों को मिलेगा बाजार

Dehradun: देहरादून में ग्रामोत्थान MSP में हिमफ्ला की बड़ी साझेदारी, 6 जिलों के 10 हजार किसानों को मिलेगा बाजार
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून में 9 और 10 फरवरी को ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के अंतर्गत राज्य स्तरीय बहु हितकारी मंच (MSP) में प्रदेशभर के 26 क्लस्टर स्तरीय महासंघ (CLF) और 18 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान कुल 60 से अधिक करारों पर हस्ताक्षर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

नैनीताल जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थापित हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने भी इस मंच पर सक्रिय भागीदारी निभाई। पहाड़ी पिसी नूण के लिए देश-विदेश में पहचान बना चुकी हिमफ्ला के उत्पाद की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड भ्रमण के दौरान की जा चुकी है।

हिमफ्ला के निदेशक संदीप पांडे ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कंपनी ने नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और चमोली सहित छह जिलों के सीएलएफ के साथ करार किए हैं। इस साझेदारी से लगभग 10 हजार किसानों को अपनी उपज के बेहतर विपणन का अवसर मिलेगा, जबकि प्रदेश और देश के उपभोक्ताओं तक पहाड़ के शुद्ध एवं प्राकृतिक उत्पाद पहुंच सकेंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में हिमफ्ला एवं विभिन्न जिलों से आए सीएलएफ प्रतिनिधियों के बीच लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से इस साझेदारी पर मुहर लगाई गई।

हिमफ्ला के निदेशक संदीप पांडे एवं योगेंद्र सिंह के साथ अलकनंदा सीएलएफ नैनीताल, संजीवनी सीएलएफ बागेश्वर, चौमू बाबा सीएलएफ पिथौरागढ़, नैना सीएलएफ रुद्रप्रयाग और जीवन ज्योति सीएलएफ उधम सिंह नगर के प्रतिनिधियों ने सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग की अपर सचिव सुश्री झरना कामथ (आईएएस), उपायुक्त नरेश कुमार, उपनिदेशक एम.एस. यादव, REAP के विभिन्न जिलों के डीपीएम, सीएलएफ सदस्य और प्रदेशभर से आए निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *