Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम; कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची

Dehradun: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम; कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। इस प्रशासनिक फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सबसे अहम बदलाव नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों को लेकर हुआ है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को उनके वर्तमान पद से हटाकर शासन में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विनीत तोमर को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह इससे पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे।

आईएएस अधिकारियों के अन्य तबादलों में निधि यादव को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के साथ उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, दीप्ति सिंह को अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन ने पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया है। कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के साथ नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार संभालने के बाद इसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Dehradun

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *