Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के विभाग बदले; एल. फैनई को आबकारी तो रणजीत सिन्हा को आयुष विभाग की जिम्मेदारी

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से 25 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभाग वापस लिए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव एल. फैनई को उनके वर्तमान विभागों के साथ आबकारी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव दिलीप जावलकर से वित्त विभाग वापस ले लिया गया है। उनके पास निर्वाचन और जलागम से जुड़े दायित्व पूर्ववत रहेंगे।

आईएएस रणजीत कुमार सिन्हा से तकनीकी शिक्षा विभाग हटाकर उन्हें आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईएएस बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और खनन महानिदेशक का दायित्व वापस लेते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आईएएस विनीत कुमार से श्रम विभाग हटाकर उन्हें जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईएएस मनुज गोयल को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के वर्तमान दायित्वों के साथ वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट से सहकारिता विभाग वापस लेकर उन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईएएस अभिनव शाह को पर्यटन विभाग के वर्तमान दायित्वों के साथ सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। बीएस चलाल को बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीसीएस इलागिरी से दुग्ध विकास विभाग वापस लेकर उन्हें अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव हुआ है। अपर सचिव विक्रम यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व वापस ले लिया गया है। वह पूर्व की तरह सचिवालय प्रशासन विभाग देखते रहेंगे। वहीं अपर सचिव महिमा रौंकली को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ वन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Dehradun

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *