Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: उत्तराखंड में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसएसपी बदले; नैनीताल की कमान अर्पण यदुवंशी को मिली

Dehradun News
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 25 नवंबर 2026 को गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी शासनादेश में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को बदल दिया गया है। इस फेरबदल के तहत अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

शासनादेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पौड़ी के एसएसपी देवेंद्र पींचा को पौड़ी में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

टिहरी में भी पुलिस कप्तान बदल दिया गया है। यहां तैनात एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है, जबकि सरिता डोबाल को टिहरी का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अन्य तबादलों में पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव का सेनानायक और हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक चमोली नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक, संदीप पंवार को सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक तथा जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर और शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *