Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, 11 माह के मासूम के सामने पीटने की शिकायत

Haldwani: हल्द्वानी में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, 11 माह के मासूम के सामने पीटने की शिकायत
शेयर करे-

Haldwani: शहर में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 11 माह के मासूम बच्चे के सामने भी मारपीट की गई। मामले में पीड़िता ने कोतवाली हल्द्वानी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता हिमानी बिष्ट के अनुसार, उसका विवाह 3 दिसंबर 2024 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इस दौरान उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे भी उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हिमानी का कहना है कि मारपीट की इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। अस्पताल में उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुराल पक्ष के संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामला पुलिस के समक्ष पहुंच गया है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *