Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे सीएम धामी, हेमकुंट साहिब रोपवे और रीठा साहिब धर्मशाला को लेकर कही अहम बात

Uttarakhand: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे सीएम धामी, हेमकुंट साहिब रोपवे और रीठा साहिब धर्मशाला को लेकर कही अहम बात
शेयर करे-

Uttarakhand: कार्तिक पूर्णिमा एवं सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सिख समाज को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार सिख समाज की आस्था, धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उत्तराखंड में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से हेमकुंट साहिब में रोपवे निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना और रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दायित्वधारी गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार और निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *