Dehradun: उत्तराखंड की शिक्षाविद् प्रो. रश्मि पंत को शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित Teacher of the Year Award–2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 21 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित 9वें Himalayan Educators’ Summit एवं Felicitation Ceremony में प्रदान किया गया।
यह समारोह 7वें Dehradun International Science & Technology Festival (DISTF) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रो. रश्मि पंत वर्तमान में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। मनोविज्ञान विषय में शिक्षण, शोध, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, अकादमिक नवाचार और उच्च शिक्षा के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया।
प्रो. रश्मि पंत ने अपने शैक्षणिक कार्यों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके शिक्षण एवं शोध कार्यों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए किए गए प्रयासों को भी इस सम्मान के जरिए विशेष पहचान मिली है।
उनकी इस उपलब्धि को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह सम्मान शिक्षा के प्रति समर्पण, ज्ञान के प्रसार और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
