Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में डॉक्टर दंपति के 15 वर्षीय बेटे का शव घर में ग्रिल से लटका मिला, घटनास्थल से बरामद हुए दो पन्नों का पत्र

Haldwani: हल्द्वानी में डॉक्टर दंपति के 15 वर्षीय बेटे का शव घर में ग्रिल से लटका मिला, घटनास्थल से बरामद हुए दो पन्नों का पत्र
शेयर करे-

Haldwani: शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक डॉक्टर दंपति के 15 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर बिड़ला स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। गुरुवार शाम घर के भीतर हुई इस घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुमखेड़ा स्थित आरके टेंट हाउस रोड निवासी डॉ. मनोज कांडपाल का 15 वर्षीय बेटा रुद्र गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर के भीतर सीढ़ियों के पास लगी स्टील की रेलिंग पर जंजीर से लटका मिला। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। घर लौटने पर जब उन्होंने बेटे को इस हालत में देखा तो आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।

सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखे दो पन्नों के पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस इन पत्रों को जांच का हिस्सा बनाते हुए मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि डॉ. मनोज कांडपाल पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं और वर्तमान में जिला सर्विलांस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल हल्द्वानी महिला अस्पताल में वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी हैं। परिवार मूल रूप से शांतिपुरी का रहने वाला है। रुद्र का बड़ा भाई भी बिड़ला स्कूल में पढ़ता है।

एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि घटनास्थल से दो पत्र बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *