Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर सोने के कड़े और नकदी उड़ाने वाला आरोपी नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 तोले सोना और 2.29 लाख रुपये बरामद

Haldwani: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर सोने के कड़े और नकदी उड़ाने वाला आरोपी नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 तोले सोना और 2.29 लाख रुपये बरामद
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण बेचकर नकदी हासिल की थी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को इस सफलता पर 2 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने 25 नवंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इस दौरान आरोपी ने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 400/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(4) में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी।

घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने 26 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े, जिनका वजन करीब पांच तोला है, और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ (33) पुत्र शमीम अहमद निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल सतवीर सिंह शामिल रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *