Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन में किया सम्मान, कल्याण योजनाओं में कई बड़ी घोषणाएं

Haldwani: हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन में किया सम्मान, कल्याण योजनाओं में कई बड़ी घोषणाएं
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिजनों से मिला स्नेह व सम्मान हृदय को भावुक कर देने वाला है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे के पुनर्गठन, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भवन निर्माण तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आवास के पुनर्निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही विभिन्न युद्धों एवं सीमांत झड़पों में शहीद हुए वीर सैनिकों की वीरांगनाओं और युद्ध दिव्यांग सेवा-मुक्त सैनिकों को देय आवासीय सहायता अनुदान ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने सदैव देश को शौर्य, साहस और समर्पण से परिपूर्ण वीर सपूत दिए हैं। हमारे सैनिक न केवल सीमाओं के प्रहरी हैं बल्कि राष्ट्र के गौरव का आधार भी हैं। उनका सम्मान और कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्मेलन में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक बंसीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Haldwani

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *