Ramnagar: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित ‘जन वन महोत्सव’ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के संकल्प से प्रेरित होकर इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के संतुलित समन्वय के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री यंग इकोप्रेन्योर योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि यह योजना अब धरातल पर उतर रही है। इसके माध्यम से युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन आधारित कौशल एवं उद्यमों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन भी सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुभाष उन्नियाल एवं विधायक श्री दिवान सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

