Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Ramnagar: रामनगर में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में गिरी, दो लोग घायल

Ramnagar: रामनगर में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में गिरी, दो लोग घायल
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर में देर रात करीब दो बजे कोसी बैराज से बालाजी मंदिर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कोसी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कार कोसी बैराज से बालाजी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार बैराज की रेलिंग तोड़कर सीधे कोसी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *