Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Ramnagar: ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर का युवक गिरफ्तार

Ramnagar: ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर का युवक गिरफ्तार
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन करते हुए पकड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाले मार्ग पर गुर्जर झाले रास्ते में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी इटौउआ, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, उम्र 27 वर्ष को उसकी स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल से 30.87 ग्राम स्मैक का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दिगम्बर दत्त, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *