Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
अधिसूचना में राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति का उल्लेख करते हुए इस निर्णय की जानकारी दी गई है। शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, अधिकारियों, जिलाधिकारियों और अन्य कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
शासन ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी अधिसूचना का समाचार पत्रों में आवश्यक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को करवाचौथ के अवसर पर अवकाश मिलेगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
