Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी में बन रहे बताशे और बासी मिठाई मिलने पर कार्रवाई

Haldwani: हल्द्वानी में त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी में बन रहे बताशे और बासी मिठाई मिलने पर कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार शाम एसडीएम मोनिका ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ अंबेडकरनगर स्थित बताशे और खिलौने बनाने के गोदाम तथा ऊंचापुल की दो मिठाई दुकानों पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार करने, बिना खाद्य लाइसेंस कारोबार करने और पुरानी मिठाई रखने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। विभागीय टीम ने संबंधित संचालकों के चालान किए।

प्रशासन की टीम जब गांधीनगर के अंबेडकरनगर क्षेत्र में प्रभात जायसवाल के बताशे और खिलौने बनाने के कारखाने में पहुंची तो वहां साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। बताशे, मिश्री और खाद्य खिलौने बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी गंदे पाए गए। जांच में सामने आया कि खाद्य सामग्री का निर्माण बिना फूड लाइसेंस के किया जा रहा था। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संचालक का चालान किया।

वहीं, ऊंचापुल स्थित अजय स्वीट्स के गोदाम में बाल मिठाई और चॉकलेट समेत अन्य मिठाइयां एक साथ रखी मिलीं। निरीक्षण के दौरान कुछ मिठाइयां काफी पुरानी पाई गईं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सचल वाहन भी मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचा। सिंधी चौराहे के पास लगाए गए इस वाहन में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 97 नमूनों की जांच की गई। एसडीएम मोनिका और देहरादून से आए सचल वाहन के नोडल अधिकारी वीरेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में हुई जांच में नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *