Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गौलापार में शुरू कराई धान कटाई, किसानों से किया संवाद

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गौलापार में शुरू कराई धान कटाई, किसानों से किया संवाद
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में धान कटाई की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी फसल, उपज, न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी की इस पहल से किसानों का उत्साहवर्धन हुआ।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथक परिश्रम से ही देश के प्रत्येक नागरिक तक अन्न पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु के दौरान धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और उनकी खुशहाली देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल रहें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी फसल की स्थिति, उत्पादन, न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती-किसानी में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एमएस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *